भाजपा सरकार में भष्ट्राचार का कोई स्थान नहीं है : रामविलाश चौहान

@ पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन ।क्षेत्र पंचायत फतहपुर मंडाव का पहला सदन शनिवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् के अध्यक्षता में ब्लाक सभागार फहतपुर मण्डाव में आहुत की गई । उपस्थित बीडीसी व प्रधानो का कोरम पूर्ण रहा। इसके उपरांत एडीओ पंचायत रमेश प्रसाद ने पिछ्ले वर्ष के कार्य योजना को पढ़ कर सुना तथा विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी । एडीओ कृषि राकेश पाण्डेय ने अपने विभाग द्वारा किसान दुर्घटना बीमा,प्रधानमंत्री फसल बीमा,प्रधानमंत्री कुसुम योजना ,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, आत्मा योजना की जानकारी दी । इसके बाद एपीओ मनीष कुमार गुप्ता ने मनरेगा योजनान्तर्गत पोखरी खुदाई, 100 दिन रोजगार की गारंटी, नाला निर्माण, क्षेत्र पंचायत से पांच किमी दूरी में एक गांव से दुसरे गांव को जोड़ने में हो रहें कार्य में रोजगार की गारंटी आदि पर प्रकाश डाला । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के तहत स्वयं सहायता समूह के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । तथा इसके लाभ पर प्रकाश डाला गया ।साथ ही समाज कल्याण विकलांग, विधवा,बृद्धा पेंशन की के बारे में बताते हुए खातों में केवाईसी जमा करने की बात कहां । उधर उपस्थित सदस्यों ने आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पुष्टाहार बेचने को लेकर हंगामा किया । इसके उपरांत बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करतें हुए विधायक रामबिलास चौहान ने कहां कि भाजपा में भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं है । योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है ।यदि किसी विभाग द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता बरतते पाया गया तो मुख्यमंत्री का प्रशासनिक बुलडोजर छोड़ने वाला नहीं है ।ब्लाग प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास चाहती है । यदि विकास के कार्यों में संवेदनहीनता बरता गया तो कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें । कार्यक्रम के अंत में बीडीओ कलाधर पाण्डेय सभी आगन्तुकों का अभिवादन किया ।तथा विकास के मुद्दे पर विस्तृत जानकारी दी ।विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों के साथ संवेदनहीनता नहीं बरता जाएगा । इस अवसर पर अनिल मिश्र, शिवानंद मल्ल, राजीव कुमार चौहान, योगी चौहान, राहुल दीक्षित, गौतम गुप्ता, सुबाष चौरसिया, गुड्डू पासवान, सुनील पासवान,देवेन्द्र सिंह, हरिनारायन ,केदार यादव ,सुबाष आदि रहें ।

