अपना जिला

दो लाउडस्पीकर से अधिक लगा तो होगा कार्रवाई- सौरभ राय

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। जुलूस, मांगलिक कार्यों ,मन्दिरों, मस्जिदों के लिए सरकार ने लाउडस्पीकर एवं डीजे को लेकर सख्त निर्देश जारी कर इसे पालन कराने के लिए पुलिस को आदेशित किया है । इसी कड़ी में बुधवार को थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में विभिन्न गांवों एवं बाजारों से आए हुए लोगों से आम समस्याओं के बारें में जानकारी लेते हुए समाधान का भरोसा दिलाया । इसके उपरांत प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय ने कहां कि किसी भी जुलूस को निकालने के लिए आयोजक मण्डल द्वारा 51 वालंटियरो की आधार कार्ड के साथ शपथ पत्र देते हुए प्रशासन के समक्ष यह प्रस्तुत करना होगा कि जुलुस निकालते समय किसी भी रास्ते को अवरुद्ध नहीं किया जाएगा। जुलूस में किसी प्रकार की अराजकता होगी तो सीधे आयोजन मण्डल जबाबदेह होने के साथ ही मात्र दो लाउडस्पीकर ही मान्य होगा । सरकार ने कड़े निर्देश जारी कर कहां है कि मंदिरों, मस्जिदों एवं कोई भी मांगलिक आयोजन ,निर्धारित परिसर में होना सुनिश्चित है । साथ ही परिसर से बाहर आवाज जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।आगें उन्होंने सरकार के नई गाइड लाइन के बारें में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताते हुए इसका अनुपालन करने की अपील किया । साथ ही चेताया कि यदि सरकार के निर्देशों की अनदेखी की गई तो विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । इस अवसर पर राजीव कुमार मल्ल, रामनगीना यादव,निजामुद्दीन, फरीद अंसारी आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *