शिक्षा के मूल मंत्र से ही जीवन के मूल उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है : बीएसए

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन । मर्यादपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को आईसीटी इनवेटर ग्रुप के सौजन्य से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय मर्यादपुर के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम मल्ल एंव अजोरपुर के प्रधानाध्यापक मुराद उस्मानी के उनके सेवानिवृत्त होने पर उन्हें अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार सिंह द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय के स्मार्ट क्लास का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा वह मूल मंत्र है जिसके माध्यम से जीवन के मूल उद्देश्यो को प्राप्त किया जा सकता है। सफलता को हासिल करने के लिए मन शक्ति का मजबूत होना जरूरी है। जो कठिन परिश्रम में विश्वास रखते हैं। उनकी सफलता में कभी गरीबी रोड़ा नही बनी। खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज ने शिक्षण कार्य एवं अध्यापकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यही वह शिक्षक हैं जो बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, जिला अधिकारी बनाने का काम करते हैं। गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा सुनहरे भविष्य का निर्माण करती है। इसलिए शिक्षण स्तर में हमेशा कुछ न कुछ बेहतर करने की आवश्यकता है।ब्लाक प्रमुख फतहपुर मंडाव प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह उर्फ शुभम सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया और कहां कि स्मार्ट क्लास बच्चों को अप टू डेट बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ में पठन-पाठन को रुचिकर भी बनाती है। विद्यालय में स्मार्ट क्लास के उद्घाटन से यहां पठन-पाठन को एक नई दिशा मिलेगी।कार्यक्रम में अंजनी सिंह, गौरी शंकराचार्य, अजीत मौर्य, धनंजय शर्मा, राज बहादुर सिंह, दीनानाथ, करुणा मिश्रा, अरुण यादव, आशा गुप्ता, सुनीता यादव, शना कमर, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र एंव शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

