अपना जिला

12 बड़े बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन कटा, चार को लोड बढ़ाने की नोटिस

दुबारी/मऊ। क्षेत्र के गजियापुर में अवर अभियंता रविचंद के नेतृत्व में बिजली विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़े बकायेदारों तथा बकाया बिजली बिल की वसूली की गई। विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर के अन्तर्गत विभिन्न गांवों में बिजली विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज सोमवार को गजियापुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमें कुल 32 उपभोक्ताओं को चेक किया गया जिसमें 12 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया तों वहीं चार उपभोक्ताओं को लोड बढ़ाने की नोटिस जारी किया है। 35 हज़ार रुपए की वसूली करके राजस्व में जमा किया गया। चेकिंग अभियान में अवर अभियंता रविचंद ,अवर अभियंता सूर्य प्रकाश यादव, नोडल अधिकारी अरविंद ओझा,रामजीत प्रसाद,अंजय यादव,रवि सिंह,राणा यादव,राजू,वृजेश, गुड्डू, कैलाश आदि रहे।
फोटो के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *