अपना जिला

ऑनलाइन फ्राड कर एक्सिस बैंक के खाते से 73200 रुपये उड़ाया

घोसी/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के गोधना गाँव निवासी जितेन्द्र चौहान ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर ऑनलाइन फ्राड करके खाते से धन निकालने के मामले में कानूनी कार्रवाई की माँग किया है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के गोधना गाँव निवासी जितेन्द्र चौहान पुत्र स्वर्गीय गिरधारी चौहान का घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित एक्सिस बैंक में खाता संचालित है। जिसके तहत क्रेडिट/फ्लिप कार्ड मिला हुआ है । जिसको बंद करने के लिए बैंक के शाखा में सम्पर्क किया तो उन्हें कस्टमर केयर से बात करने को कहा गया। जब कस्टमर केयर से बात किया तो दस से पंद्रह दिन में वार्ता करने की बात कहीं गयी। इसके बाद 24 मार्च 2022 को एक फोन आया। फोन करने वाले ने कार्ड पर कई सर्विस एक्टिव होने की बात कहकर एक लिंक भेजा ।इसके बाद बगैर किसी एसएमएस के ही तीन बार में 1000 रुपये, 200 रुपये एवं 72000 रुपये यानी कुल 73200 रुपये निकाल लिया। जिसकी कस्टमर केयर से शिकायत किया परन्तु कोई कार्यवाई नहीं की गई। इस संबंध में पीड़ित ने ऑनलाइन फ्राड करके धन निकालने वाले के साथ ही साथ बैंक के मिले कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की माँग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *