नदी नहाने गए युवक की डूबने से मौत

मऊ। थाना दक्षिणटोला अन्तर्गत बेलवाघाट पुलिस चौकी के समीप बेलवाघाट टौंस नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई है
प्राप्त सूचना के अनुसार थाना कोतवाली अन्तर्गत कासिमपुरा निवासी ज़हीर पुड़ी वाले के पौत्र व जावेद अहमद के पुत्र मोहम्मद हम्माद (13) अपने दोस्तों के साथ घर वालों को बिना सूचना दिए ही नदी नहाने चला गया जहां आज सुबह बेलवाघाट नदी पर नहाते समय डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि उसके तीन अन्य दोस्तों को बचा लिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाने के बाद बेलवाघाट पुलिस चौकी ले गयी जहाँ पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जवान बेटे की मौत से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
