मिसाल-ए-मऊ

संयुक्त प्रान्त में सांप्रदायिकता का विकास विषय पर विवेक राय को PhD की उपाधि

मऊ। शहर के बलिया मोड़ स्थित ब्रजविहार कालोनी निवासी विवेक कुमार राय ने अपना शोध कार्य पूर्ण करके पीएचडी की उपाधि पाई है। उन्होंने अपना शोध कार्य छत्रपति शाहू जी महाराज, कानपुर विश्वविद्यालय से इतिहास विषय मे अपने मार्ग दर्शक इतिहास विभाग के प्रमुख डा. अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पूर्ण किया। इनके शोध का विषय “संयुक्त प्रान्त में सांप्रदायिकता का विकास (1906-1947) था। वर्तमान में ये इंटर कालेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। विवेक राय ने अपने शोधकार्य पूर्ण होने का पूरा श्रेय अपने माता पिता, परमपिता परमेश्वर, अपने बड़े भाई धर्मेश राय, भाभी वंदना राय बहन किरन राय, अपने मामा मामी व अपने सभी मित्रों अमित राय, मनोज सिंह, पत्नी प्रिया शाही व शुभचिंतको को दिया। उनका कहना था कि इन लोगो ने हर समय मेरे इस कार्य को पूर्ण करने में आत्मबल प्रदान करते रहें। और कहा कि इनके सहयोग के बिना यह कार्य पूर्ण कर पाना संभव नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *