मिसाल-ए-मऊ

मऊ के रजनीश कुमार मिश्र का सिविल अभियंत्रण में प्रवक्ता के पद पर चयन

आनन्द कुमार…

मऊ। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता सिविल अभियंत्रण सीधी भर्ती मऊ के रजनीश कुमार मिश्रा दूसरे स्थान पर चयनित होकर मऊ का नाम रोशन किए हैं। वर्तमान में नगर के निजामुद्दीनपुरा निवासी व मूल रूप से देवली मिश्रपुरा बहादुरगंज जनपद गाजीपुर के निवासी हैं तथा पीडब्ल्यूडी में जेई राम नारायण मिश्र व श्रीमती मिथिलेश मिश्रा के रजनीश कुमार मिश्र छोटे पुत्र हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा मऊ में ही हुई है। इन्होंने हाईस्कूल व इंटर लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल मऊ से तथा बी टेक बाबू बनारसी दास कालेज लखनऊ से किया हैं। शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रजनीश कुमार मिश्र हमेशा अपना लक्ष्य को ही अपनी मंजिल मानते आए हैं और उसी की ओर अग्रसर रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सर्विस की तैयारी कर उसमें मुकाम बनाना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार जन, शुभचिंतक मित्र और रिश्तेदार तथा गुरुजनों को दिया है। उन्होंने वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगे छात्र छात्राओं को अपने संदेश में कहा कि अगर वे मेहनत से और धैर्य से अपना प्रयास करते रहे तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। इनके बड़े भाई अवनीश कुमार मिश्र प्रयागराज में स्टेशन मास्टर हैं। दो बहन अर्चना मिश्रा पति विष्णु बहादुर पाण्डेय ओएनजीसी में डिप्टी मैनेजर व आराधना मिश्रा पति अजीत कुमार मिश्र मुंसिफ मजिस्ट्रेट से विवाहित हैं।
रजनीश की सफलता पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमति मनतोरना देवी (दादी) अरुण कुमार मिश्रा, आईआईटी रुड़की में प्रोफेसर डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा, शिव नारायण मिश्र, राजेंद्र प्रकाश मिश्र, विजय शंकर पांडेय, विजय शंकर मिश्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *