अपना जिला

यू टर्न, मृतक के भाई ने गांव के ही चार व्यक्तियों के खिलाफ दी तहरीर, कल दर्ज है कुछ और मुकदमा

@पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मपुर लीलहवा में मंगलवार को हुई घटना ने यू टर्न ले लिया है । इस मामलें में मृतक के भाई सतेन्द्र यादव पुत्र परमहंस यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए गांव के ही चार व्यक्तियों पर भाई एवं पत्नी की हत्या करनें का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है । हालांकि इस मामलें में पुलिस फांसी लगा कर आत्महत्या करनें वाले मृतक अनरजीत पर भाभी की हत्या व किशोरी को धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है । पुलिस का कहना है कि मंगलवार को 20 वर्षीय अनरजीत पुत्र परमहंस ने अपने 28 वर्षीय भाभी प्रतिमा एवं पड़ोस के 14 वर्षीय किशोरी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था । तथा खुद एक कमरे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया था । उधर भाभी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी । इस मामलें में पुलिस मृतक अनरजीत पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी रहीं । लेकिन बुधवार को यह मामला उस समय यू टर्न ले लिया जब मृतक का भाई सतेन्द्र यादव पुत्र परमहंस यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए गांव के ही अंकेश,संदीप ,सूरज एवं जित्तन पर साजिश कर देवर भाभी की हत्या करने की बात कह कार्रवाई करने की गुहार लगाई । इस मामलें में पुलिस मिलें तहरीर को विवेचना में सामिल कर कार्रवाई में जुटी रहीं । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय का कहना है कि हत्या एवं तहरीर दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच कर रहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *