पेड़ से लकड़ी काटते समय गिरने से एक व्यक्ति की मौत

घोसी/मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर ज़मीन हाजीपुर गाँव में पेड़ से लकड़ी काटते समय गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया ।जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर ज़मीन हाजीपुर गाँव निवासी 48 वर्षीय रामदुलारे चौहान पुत्र पत्ती चौहान मंगलवार को गाँव के सिवान में पेड़ पर चढ़ कर लकड़ी काट रहे थे कि अचानक पैर फिसल गया और नीचे गिर गये ।जिससे वे गंभीर रुप से जख्मी हो गये।उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया।जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।इसकी सूचना पाकर घोसी कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मृतक अपने पीछे पत्नी कलमतिया,पुत्र शिवम के साथ ही तीन पुत्रियों को छोड़ गया है।जिनका रोते रोते बुरा हाल है।

