अपना जिला

फर्जी तरीके से भूमि को बैनामा करने के मामले में मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार

घोसी/मऊ। कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से भूमि को बैनामे करने के मामले में मुख्य आरोपी महिला को घोसी तहसील गेट से वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव ने गिरफ्तार न्यायालय को चालन कर दिया।
घोसी तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट थाना अंतर्गत गौरीडीह गाँव निवासिनी पन्ना देवी पत्नी स्वर्गीय सूर्यनाथ की ज़मीन को फर्जी रुप से गोरखपुर जिले के बेलाघाट थाने क्षेत्र के रसूलपुर निवासिनी गुलैची देवी पत्नी रामजतन (फर्जी पन्ना देवी) घोसी तहसील स्थित सब रजिस्टार कार्यालय में 12 जुलाई 2021 को बैनामा कर रही थी ।जिसकी जानकारी वास्तविक पन्ना देवी को हुआ तो तहसील में आकर विरोध किया ।इतने में नकली पन्ना देवी मौके का फायदा उठा कर भाग गयी थी ।जिसके संबंध में असली पन्ना देवी ने घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर न्याय का गुहार लगाया था।जिसकी जान्च घोसी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव कर रहे कि सोमवार को घोसी तहसील के गेट के पास से गुलैची देवी पत्नी रामजतन (फर्जी पन्ना देवी)को गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *