उत्तर प्रदेश

शिक्षामित्र के अभिलेख फर्जी, BSA ने दिए जांच के आदेश

कन्नौज जनपद में एक शिक्षामित्र ने जन्मतिथि में छेड़छाड़ और फर्जी शैक्षिक अभिलेख तैयार करने के बाद शिक्षामित्र की नौकरी पा ली। उसके ऊपर एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता होने का भी आरोप है। मामले की शिकायत डीएम से हुई है।फिलहाल वह एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र पद पर तैनात है। आरोप है कि जन्मतिथि बदलकर और फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर उसने नौकरी पाई है। शिकायतकर्ता ने शिक्षामित्र को एक पार्टी का कार्यकर्ता भी बताया है। मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग हुई है। डीएम राकेश मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ आरएन सिंह को पत्र लिखा है। उसके बाद सीडीओ ने बीएसए संगीता सिंह को पत्र भेजकर पूरे मामले की रिपोर्ट तीन दिन में मांगी है।

One thought on “शिक्षामित्र के अभिलेख फर्जी, BSA ने दिए जांच के आदेश

  • Jila Mau block ranipur Shahpur halde Mau sarkari jameen bahut hai charvah hai parakh hai aur bhi bhumandal jameen hai use per koi kaarvayi nahin ho rahi sar ek bar check Karen aap okay sar

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *