रामनवमी पर श्री राम जानकी झांकी शोभा यात्रा निकाली गई

दुबारी/मऊ। स्थानीय क्षेत्र के दुबारी बाजार में रामनवमी के पावन पर्व पर युवा शक्ति दुबारी के अध्यक्ष नीरज कांदू के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित श्री राम जानकी झांकी शोभा यात्रा निकाली गई।इस दौरान राम जानकी, हनुमान,शिव पार्वती के साथ तमाम परिधानों में सजे देवताओं को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे भक्तों का रेला लगा रहा। तथा सामाजिक सरोकार रखने वालें लोगों ने जुलुस में शामिल भक्तों के लिए जगह जगह शरबत का स्टाल लगातें हुए सेवा में लगे हुए थे। शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के जय श्री राम,जय हनुमान के साथ हर हर महादेव के जयकारे से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।यह शोभा यात्रा रविवार को सायं 4 बजें से शिव मंदिर दुबारी से प्रारंभ होकर काली चौरा मंदिर से होते हुए महावीर चौरा हनुमान मंदिर से होते हुए बाजार भ्रमण करते हुए नाथ बाबा के मंदिर से होकर बीरा बाबा के स्थान पर जाकर समाप्त हो गया। रामनवमी चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।हिन्दू धर्म के अनुयाई भगवान राम के जन्मदिन को रामनवमी के तौर पर धूम धाम से मनाते हैं।इसी दिन राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा की उपासना भी करते थे। भगवान राम का अवतरण पृथ्वी से दुष्टों का संहार करने एवं धर्म की स्थापना करने के लिए हुआ था। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सपन कन्नौजिया,अजय यादव, विनोद गुप्ता,लोकेश जायसवाल,पवन पांडेय, मनीष पांडे,मनोज चौहान, मनीष चौहान आदि उपस्थित थे।

