रामोत्सव कार्यक्रम में राम के जीवन पर डाला प्रकाश

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन । नगर पंचायत के हनुमान मंदिर पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार के समक्ष विहिप के गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष ओमकार शर्मा ,जिला प्रचारक मऊ राजीव नयन ,गोरक्ष प्रांत के सह सेवा प्रमुख केदारनाथ वर्मा, विभाग मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया । चमकदार शर्मा ने संबोधित करतें हुए महर्षि बाल्मिक द्वारा रचित रामायण व महर्षि तम्ब द्वारा तमिल भाषा में रचित रामायण की रामावतारण पर तुलनात्मक प्रकाश डाला । और भगवान राम के जीवन को परिवार ,समाज एल राष्ट्र की संस्कारशाला बताया । जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहाँ कि हिन्दू समाज में जनजागरण के लिए एक एक हिन्दू को आगें बढ़ कर कार्य करने पर बल दिया । अनिल मिश्र, विहिप जिलाध्यक्ष भानू प्रकार पाण्डेय, रामकृष्ण भारद्वाज,केदारनाथ वर्मा ने संबोधित करते हुए राम के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला ।इस अवसर पर राहुल दीक्षित, नीतीश तिवारी, अतुल पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, अमित गुप्ता, गिरीश चन्द गुप्ता, हरिओम ,अनुप मल्ल, राजा अभिषेक ,बलवंत चौधरी आदि रहें ।



