अपना जिला

पत्रकार अजीत, दिग्विजय व मनोज के गिरफ्तारी के विरोध में बलिया में कैंडल मार्च

बलिया। इंटर के अंग्रेजी का पेपर लीक मामले में जिले के तीन पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता की गिरफ्तारी का मामला जोर पकड़ता जा रहा। मंगलवार को पत्रकारों की लड़ाई को व्यापार मंडल और छात्र भी खुलकर समर्थन मिला। शहर के अलग-अलग मन्दिरों में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया, वही रेलवे स्टेशन से शहीद पार्क चौक तक पत्रकारों द्वारा तीन पत्रकारों के गिरफ्तारी के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शहीद पार्क चौक पहुंचा । कैंडल मार्च में व्यापारी नेताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।शहर के बालेश्वर मंदिर, भृगु मंदिर में प्रशासन के लिये बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया। शाम के पत्रकारों ने रेलवे स्टेशन से स्टेशन चौक रोड, टाउन हाल रोड, चौक होते हुए कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में व्यापार मंडल के नेताओं, नगर पालिका से सभासदों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने हाथों में जलती हुई कैंडल लेकर पत्रकारों के गिरफ्तारी के विरोध में प्रशासन विरोधी नारे लगाए। कैंडल मार्च शहीद पार्क पहुंच कर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष एक बैठक की। बैठक में पेपर लीक मामले में प्रशासन द्वारा गलत तरीके से जिले के तीन पत्रकारों अजीत अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता को गलत तरीके से फंसाने और गिरफ्तार करने का आरोप लगाया और जल्द रिहाई की मांग की। कहा कि प्रशासन प्रशासन पत्रकारों को गिरफ्तार के प्रेस की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है। कैंडल मार्च में संदीप सिंह, तरुण पांडे, धन जी तिवारी, कृष्णकांत पांडे, एन डी राय, जितेंद्र उपाध्याय, आनंद तिवारी, रजनीकांत सिंह, प्रदीप वर्मा, प्रदीप गुप्ता, मनजीत सिंह, आशीष तिवारी, विकास पांडे लाला, सागर सिंह राहुल, सुशील पाण्डेय ‘कान्ह जी’, करुणा सिंह सिंधु, मनोज चतुर्वेदी, मधुसूदन सिंह, रणजीत सिंह, रोशन जयसवाल, कंचन सिंह, प्रदीप शुक्ल, श्याम जी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *