दिल्ली और बलिया में मीडिया की स्वतंत्रता पर हमले के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस व बैठक आज

आनन्द कुमार…
दिल्ली। DIGIPUB न्यूज इण्डिया फाउण्डेशन और प्रेस क्लब आफ इण्डिया दिल्ली और बलिया में मीडिया की स्वतंत्रता पर हमले के विरोध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और बैठक का आयोजन करने जा रहे हैं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस व बैठक 6 अप्रैल 2022 को सायं काल 5 से 6 बजे प्रेस क्लब आफ इंडिया दिल्ली के कार्यालय में होगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस व बैठक में वक्ता के रूप में कारवन के राजनैतिक सम्पादक हरतोष सिंह बाल, द वायर की वरिष्ठ पत्रकार रोहिणी सिंह, न्यूज लाण्ड्री के को फाउण्डर अभिनन्दन सेखरी, द क्विंट के एक्जीक्यूटिव एडिटर रोहित खन्ना व प्रेस क्लब आफ इण्डिया के अध्यक्ष उमाकांत लखेरा शामिल रहेंगे। दिल्ली और बलिया में मीडिया की स्वतंत्रता पर हो रहे हमले पर यह गोष्ठी काफी महत्वपूर्ण है।



जनपद बलिया मे पत्रकार की गिरफ्तारी लोकतंत्र का हनन है उक्त प्रकरण की जाच कराकर पत्रकारों के विरुद्ध मुकदमा को निरस्त किया जाये