22 वर्ष राजमिस्त्री का गुजरात में बहु मंजिला इमारत से गिरने से मौत, शव मऊ पहुंचा

घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गाँव निवासी एवं पेशे से राजमिस्त्री 22 वर्षीय विपिन चौहान का शव गुजरात से उसके घर पहुँचते कोहराम मच गया।परिजनों का भविष्य के प्रति सोच सोच कर रोते रोते बुरा लगा है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली निवासी 22 वर्षीय विपिन चौहान पुत्र महेंद्र चौहान गुजरात प्रदेश के बड़ोदरा में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। रविवार को बडोदरा में बहु मंजिला मकान पर कार्य करते समय पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिर गया ।जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी थी।जिसकी बदोदरा से शव मंगलवार को पैतृक गांव मिश्रौली पहुँचते ही परिजनों का भविष्य के प्रति सोच सोच कर रोते रोते बुरा हाल है।वह अपने पीछे माता गुलाबी देवी,पिता महेंद्र चौहान के साथ भाइयों को छोड़ गया है।
