मऊ! अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन टीसीआई मोड़ पर चला बुलडोजर

मऊ। नगर तो सुंदर और आवागमन के लिए बाधारहित यातायात की सुविधाएं बहाल करने को लेकर जिलाधिकारी अरूण कुमार इन दिनों काफी प्रयास कर रहे हैं। उसी के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा द्वारा मऊ में अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाए जा रहे हैं अभियान में मंगलवार को दूसरे दिन सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन के नेतृत्व में अतिक्रमण टीम नगर के घनी आबादी वाले मुहल्ला संस्कृत पाठशाला में पहुंची। वहां टीसीआई मोड़ तिराहे पर अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाते हुए तिराहे को चौड़ी करण करने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया। जिससे आम लोगों को आने-जाने में कोई बाधा ना हो। यातायात सुचारू रूप से संचालित हो किसी आम नागरिक को कोई असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। नगर मजिस्ट्रेट ने अवैध अतिक्रमण किए लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने-अपने अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटा लें और भविष्य में अवैध अतिक्रमण न करें। अन्यथा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने थाना कोतवाली अंतर्गत संस्कृत पाठशाला के सामने सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटवाया तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया कि आचार संहिता समाप्त होने के उपरांत उक्त सरकारी भूमि पर पार्क का निर्माण कराया जाए तथा यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां पेयजल शौचालय आदि की व्यवस्था की जाए। मौके पर क्षेत्राधिकारी धन्नजय मिश्रा सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और नगर पालिका के कर्मी मौजूद रहे।




