काम की बात

वाराणसी से जम्मू के लिए सीधे हवाई जहाज सेवा आज से शुरू

वाराणसी। वैष्णो देवी जाने वाले दर्शनार्थियों व सैलानियों की सुविधा के लिए वाराणसी से जम्मू के लिए सीधी विमान सेवा मंगलवार से शुरू हो रही है। यात्री बाय दिल्ली होकर जम्मू जाते थे, जिससे उन्हें पूरा दिन लग जाता था। लेकिन अब सीधे वाराणसी से जम्मू के लिए उड़ान भर सकेंगे।

बता दें कि, अभी तक जम्मू के लिए सीधी विमान सेवा नहीं थी। वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट पर मंगलवार से सप्ताह में 3 दिन विमान संचालन का फैसला लिया है। इंडिगो का विमान 6ई 6414 वाराणसी से शाम 4:05 बजे उड़ान भरकर 5.40 बजे जम्मू पहुंचेगा, फिर यही विमान 06 ई 6471 पर शाम 6:25 बजे जम्मू से उड़ान भरकर 8:15 बजे वाराणसी पहुंचेगा।

यह विमान मंगलवार गुरुवार और शनिवार को संचालित होगा। इसका किराया करीब 4500 रुपए है। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि वाराणसी जम्मू के बीच विमान संचालन की मांग काफी दिनों से थी लेकिन कोविड वजह से संचालन नहीं किया जा सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *