अपना जिला

लोकपाल विनीता पाण्डेय द्वारा निर्माणधीन पंचायत भवन का किया गया निरीक्षण

मऊ। विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम सभा देवकली, देवलास में ग्राम वासियों की शिकायत पर निर्माणाधीन पंचायत भवन का मौके पर निरीक्षण किया गया। जिसमें गांव के ही निवासी प्रशान्त गुप्ता व अन्य व्यक्तियों द्वारा लिखित शिकायत किया गया था, कि पंचायत भवन के निर्माण में अनियमितता हो रही है, खराब ईट का प्रयोग किया जा रहा है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए लोकपाल द्वारा विकास खण्ड के तकनीकि विशेषज्ञ व सम्पूर्ण स्टीमेट के साथ मौके पर पहुॅचकर गहन जांच किया गया। ग्राम प्रधान द्वारा किये गये शिकायत को झूठा बताया गया। निरीक्षण के समय पक्ष व विपक्ष दोनों उपस्थित रहे। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई परन्तु पुलिस के सहयोग से विवाद को रोक लिया गया। ग्राम प्रधान को हिदायत दी गयी कि गुणवत्ता व मानक में कोई भी कमी होने पर कार्रवाही की जायेगी। निरीक्षण के समय तकनिकि विशेषज्ञ विनोद कुमार सिंह, सचिव अरविन्द कुमार, ए0पी0ओ0 अजय पाल, कान्स्टेबल सुनील कुमार यादव व अतुल कुमार मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *