सगडी में सुयोग्य सर्जन की जीत के सृजनात्मक रचनात्मक और प्रगतिशील संकेत

मनोज सिंह…
सगडी विधानसभा के सम्मानित मतदाताओं ने सारी संकीर्णताओं से उपर उठकर अपनी प्रतिभा पराक्रम और परिश्रम से सर्जन बने डॉ एच एन सिंह पटेल को अपना नुमाइंदा चुना है। जाने या अनजाने सगडी सहित सैयद अख्तर हुसैन रिजवी उर्फ कैफी आजमी, साहित्य रत्न पंडित राहुल सांस्कृत्यायन और अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔथ की धरती आजमगढ़ के बारे पूरे देश में विगत तीन दशकों से एक नकारात्मक छवि पेश की जा रही थी। परन्तु सगडी की जनता ने एक प्रतिभाशाली, परिश्रमी और जनता के प्रति संवेदनशील चिकित्सक डॉ एच एन सिंह पटेल को निर्वाचित कर यह साबित कर दिया है कि आजमगढ़ के पूर्वी छोर पर स्थित सगडी विधानसभा के सम्मानित मतदाता तर्क बुद्धि विवेक से पूरी तरह सम्पन्न प्रतिभाशाली लोगों को विधानसभा और संसद में भेजना चाहते है। सगडी विधानसभा से धनपशुओ बंशवादियो और बाहुबलियो का खेल पूरी तरह खत्म। सगडी से सर्जन की जीत से एक नयी परम्परा का आगाज़ हुआ है। आज सर्जन जीता है कल इसरो और डी आर डी ओ में तपस्यारत ए पी जे अब्दुल कलाम वी के अत्रे बीरबल साहनी जगदीश चन्द्र बोस विधान चन्द्र राय मेघनाथ साहा चन्द्रशेखर वेंकट रमन जी सरीखे वैज्ञानिक निर्वाचित होगे, परसो सुप्रसिद्ध आलोचक प्रोफेसर नामवर सिंह, केदारनाथ सिंह डॉ राम कमल राय अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔथ तथा डॉ राम विलास शर्मा जैसे मूर्धन्य विद्वान और साहित्यकार निर्वाचित हो। डॉ एच एन सिंह पटेल की जीत ने प्रतिभाओ कुशाग्रताओ और मेधाशक्ति सम्पन्न लोगों की विधानसभा और संसद में पहुंचने की सम्भावनाओं को पुनर्जीवित किया है। यह विचार मैंने दलगत राजनीति से उपर उठकर व्यक्त किया है। वास्तव मे लोकतंत्र में विश्वास करने वाले सच्चे हृदयो की यह तडप और बेचैनी हैं कि- उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जैसी प्रतिभाएँ हर विधानसभा से निर्वाचित होकर पहुंचे । परन्तु मैं जानता हूँ कि मेरे इस सकारात्मक दृष्टिकोण पर वह भी टिप्पणी करेंगे जो हाईस्कूल भी नकल मार कर पास हुए हैं।

