सन ब्राइट चिन्ड्रेन पब्लिक स्कूल में बच्चों को गुडटच एवं बैडटच के बारे में बताया गया

घोसी/मऊ। जिले के घोसी नगर के डाक बंगला रोड स्थित सन ब्राइट चिन्ड्रेन पब्लिक विद्यालय परिसर में वृहस्पतिवार के दिन आइना ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में, अम्बेडकर निर्बल जनविकास शिक्षण समिति के द्वारा एक कार्यक्रम किया गया।जिसका नाम Indiya Against child abuse, के बैनर तले बच्चों को बाल अपराध एवं इससे होने वाले दुष्परिणाम जैसे यौन हिंसा, क्रूरता, गुडटच एवं बैडटच के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया और वहीं प्रधानचार्य साजिदा खान द्वारा बच्चों को जागरूक करते हुए कानूनी परामर्श दिया गया।
जहाँ कार्यक्रम में मुख्यरूप से विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती महिमा गौंड तथा स्कूल की शिक्षकाएँ मौजूद रहीं साथ साथ निर्बल जनविकास शिक्षण समिति के प्रबंधक लाल बहादुर चौहान के आदेशानुसार कार्यक्रम किया गया। जिसका संचालन राकेश कुमार शर्मा (कृष्ण) द्वारा किया गया।

