मिसाल-ए-मऊ

10 लाख के पैकेज पर मऊ की वैष्णवी का आजमगढ़ में कैंपस सलेक्शन

(फतेह बहादुर गुप्ता)

रतनपुरा /मऊ। होनहार बिरवान के होत चिकने पात इस कहावत को चरितार्थ किया है रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित तमसा तटवर्ती ग्राम पंचायत पीपरसाथ की वैष्णवी पांडेय ने। जिनका चयन अभियांत्रिकी स्नातक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ में कैंपस सलेक्शन के दौरान बायजूस जो एक भारतीय बहुराष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी में हुआ है। विद्यालय की 50 छात्राओं ने साक्षात्कार में प्रतिभाग किया था, परंतु एकमात्र वैष्णवी पांडेय का चयन हुआ। इस कंपनी का मुख्यालय बैंगलोर में है। यह दुनिया की सबसे मूल्यवान एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी है । प्रारंभ में ही 10 लाख रुपए वार्षिक का पैकेज है। वैष्णवी पांडेय पीपरसाथ ग्राम पंचायत निवासी शिवाकांत पांडेय की पुत्री हैं, जो महाराजगंज जिला पंचायत कार्यालय में मुख्य लेखाकार हैं। वैष्णवी की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर सूरजकुंड गोरखपुर से हुई है और वर्तमान में वैष्णवी पांडेय अभियांत्रिकी स्नातक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ की छात्रा है। वैष्णवी के इस चयन से जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों का भी बधाई देने का तांता लगा हुआ है। वैष्णवी के ताऊ शशि कांत पांडेय बापू इंटर कॉलेज कोपागंज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। वैष्णवी की माता श्रीमती माया पांडेय पिता शिवाकांत पांडेय एवं ताऊ शशि कांत पांडेय ने वैष्णवी के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके और उज्जवल भविष्य की कामना की है। होली का यह पावन पर्व पिपरसाथ ग्राम पंचायत के निवासियों के लिए दोहरी खुशी लेकर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *