किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल में रही होली की धूम

मऊ। किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल, अदरी मोड़ में होली का त्योहार प्ले ग्रुप के मासूमों और छात्राओं के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा एक दूसरे के साथ गले मिलकर बधाई दी। विद्यालय की प्रिन्सिपल ने बताया कि होली आपसी सौहार्द का पर्व है हम सबको आपस में मिलकर रहना चाहिये जैसे सभी रंग आपस में मिलकर बहुत ही सुन्दर लगता है उसी तरह हम सब जब आपस में मिलकर रहते तो भी बहुत सुन्दर लगते है। इस अवसर पर नैन्सी, मंदीप ,आयुषि, गगनदीप संस्कृती, श्वेता, सलोनी, अमृता, रीना आदि उपसिथित रहे।





