चर्चा में

हाय राम ये क्या हुआ, इंस्पेक्टर साहब को बधाई देना पड़ा महंगा, लाइन हाजिर

कहते हैं राजनीति से न दुश्मनी अच्छी है ना दोस्ती। वह भी तब जब राजनीति और पुलिस का आमना सामना हो तो खासकर इससे बचना चाहिए। वह भी जब मौसम आचार संहिता का हो चुनाव का हो। कुछ ऐसा ही हुआ बलिया में इंस्पेक्टर साहब के साथ। उन्होंने आनन-फानन में भाजपा नेता दयाशंकर सिंह को जीत की बधाई तो दे ही दी साथ में सरकार बनने के साथ मंत्री बनने की भी बधाई दे दी। फिर क्या था उनके इस बधाई पर उनकी बातें किसी ने मोबाइल में कैद कर ली और देखते ही देखते थानाध्यक्ष साहब की बातें पूरे देश के मोबाइल फोन में वायरल होने लगा, टीवी चैनल पर चलने लगा। फिर क्या था, फिर तो दरोगा जी की शामत आनी ही थी आ ही गई। वैसे तो यह शामत देर से आई है लेकिन कहा जाता है कि कानून के घर देर है अंधेर नहीं। कुछ ऐसा ही हुआ कानून के रखवाले के साथ कानून के मुखिया एसपी द्वारा फैसला देकर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।

बलिया नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को बधाई देना थानाध्यक्ष दुबहड़ को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने दुबहर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह को किया लाइनहाजिर करते हुए पुलिस लाइन में भेज दिया और थाना नरही के थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र को थाना दुबहड़ के थानाध्यक्ष पद की नई तैनाती दी है। यह आदेश पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *