EVM सुरक्षा! पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

0 रात में ही ईवीएम की निगरानी के लिए धरने पर बैठे सपाई
@ प्रदीप सिंह…
मऊ में ईवीएम की सुरक्षा में समाजवादी पार्टी व गठबंधन के सभी प्रत्याशी मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति, मऊ के मुख्य द्वार के बाहर निगरानी करते हुए बैठे हैं और रात भर चक्रमण कर रहे हैं। स्ट्रांग रूम के गेट के बाहर निगरानी में जुटे सपाई चारों विधानसभा के उम्मीदवार सहित जिला अध्यक्ष कार्यकर्ता मौजूद।
सदर विधानसभा के सुभासपा के उम्मीदवार अब्बास अंसारी, घोसी से सपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान, मधुबन से सपा उम्मीदवार उमेश चंद्र पांडेय, मोहम्दाबाद गोहना सीट से सपा उम्मीदवार राजेन्द्र कुमार।
ईवीएम की रखवाली के लिए देर रात तक सड़क पर घूमते रहे सपा जन शिफ्ट वार कर रहे निगरानी की ड्यूटी प्रशासनिक अमला हलकान, पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई।






