अपना जिला

वीआईपी प्रत्याशी के भाई सहित दो पर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। विधान सभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के बाद अब चुनावी मतभेद उभर कर सामने आने लगा है । पूर्व सभासद प्रत्याशी मधुबन दुर्गाशीष दुबे का आरोप है वीआईपी प्रत्याशी भरत भैया के भाई द्वारा चुनावी रंजिस को लेकर फोन पर आपत्ति जनक शब्दों का प्रयोग करतें हुए जान से मारने की धमकी दी गई । जब इसका विरोध किया तो वह दो लक्जरी वाहनों से पांती शिव मंदिर के समीप पहुंच कर मारने पीटने लगें । मौके पर उपस्थित लोगों के बीच बचाव के बाद किसी तरह जान बचा । चुनाव के दौरान बीते मंगलवार को फेसबुक पर बीआईपी प्रत्याशी भरत भैया के भाई भुवाल सिंह एवं अन्य व्यक्ति राजनितिक टिप्पणी किया था । जिस पर पूर्व सभासद प्रत्याशी दुर्गाशीष दुबे ने अपना विचार रखा । इसके बाद दोनों पक्षों में फोन पर कहां सुनी होने लगा ।इसी बीच भुवाल सिंह दुर्गाशीष दुबे को आपत्ति जनक शब्दों प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने लगे । तथा पांती शिवमंदिर के पास पहुंच कर मारा-पीटा उपस्थित लोगों के प्रयास से किसी तरह मामला शांत हुआ । इस मामलें में पीड़ित के तहरीर पर पुलिस भुवाल सिंह एवं रोमित सिंह निवासी आरीपुर सरया जनपद बलिया पर  संबंधित धारा में  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *