मेरे समाज को सरकार एवं विभिन्न राजनैतिक दलों ने छलने का कार्य किया : मुकेश साहनी

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन/मऊ। मेरे समाज को सरकार एवं राजनैतिक पार्टियां छलने का कार्य किया है। इन्हें रहने के लिए घर नहीं, इलाज के लिए अस्पताल नहीं, रोजगार के लिए संसाधन नहीं, हमारे समाज के साथ भेदभाव होता है उक्त बातें शुक्रवार को वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री मुकेश साहनी ने मधुबन नगर पंचायत स्थित पांति खेल के मैदान में वीआईपी पार्टी के मधुबन विधानसभा के प्रत्याशी भरत भैया व घोसी विधानसभा के प्रत्याशी दीनानाथ साहनी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहें। आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठी भाजपा को सिर्फ सरकार को चुनाव में पिछड़ों व गरीब मजदूरों की की याद आती है। चुनाव जीतने के बाद सिर्फ इस समाज का शोषण करती है। गोड़ समाज का जाति प्रमाणपत्र नहीं जारी हो रहा है। वहीं रैली में उपस्थित लोगों से नाव पर वोट करने के लिए अपील करते हुए कहें कि यह वहीं नाव है जिसने प्रभु श्रीराम को बीच मझधार से पार किया था।

आज वहीं हमारी नाव बीच मझधार मे फंसी हुई है। जिसे आप लोग लखनऊ पहुंचाने का कार्य करें। ताकि मैं अपने समाज की लड़ाई मजबूती से लड़ सकूं और आपका हक आप तक पहुंचाने का कार्य करें। प्रदेश की भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहें कि यह सरकार रोजगार देने के बजाय फ्री में राशन देकर हमारे ऊपर मेहरबानी नहीं कर रही है। मुकेश साहनी ने अपने समाज से कहा कि जहां मेरे पार्टी का प्रत्याशी नहीं है। वहां आप लोग भाजपा को हराने के लिए सपा, बसपा व कांग्रेस को वोट देने का कार्य करें। वहीं मधुबन विधानसभा के प्रत्याशी भरत भैया ने अपने संबोधन में कहां कि क्षेत्र में मैं पिछले बारह वर्षों से लगातार जनता की सेवा में लगा हूँ। यदि इस क्षेत्र का बागडोर मुझे मिला तो स्व. कल्पनाथ राय के सपनों को साकार करके दिखाने का कार्य करुंगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष संतोष साहनी, प्रदेश अध्यक्ष राजाराम बिंद, राधेश्याम सिंह, आलोक मल्ल, विनोद मद्धेशिया, संजय सिंह आदि लोग मंचासीन रहे।








