अनिवार्य व समान शिक्षा की व्यवस्था लागू करेगी सपा-सुभासपा गठबंधन की सरकार:ओमप्रकाश राजभर

@पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। भाजपा सरकार में युवाओं को बेरोजगार बनाया लेकिन सपा एवं सुभासपा गठबंधन की सरकार बनते ही 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। योगी मोदी ने किसान, व्यापारी, युवा, छात्र सभी को छलने का कार्य किया है। उक्त बातें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मधुबन के पाती खेल के मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को कही। श्री राजभर ने कहा कि गौशालाओं को प्रत्येक गांव में बनवाने का वादा किया था। लेकिन एक्का दुक्का गांवों में निर्माण कराते हुए संचालन के लिए धन नहीं अवमुक्त किया गया। जिसके चलतें किसानों की फसलों को छुट्टा पशु नुकसान पहुंचा रहें है। लेकिन सपा इसकी समुचित व्यवस्था करेगी तथा गौशालाओं से पशुओं के बाहर निकलने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करतें हुए किसानों के मुद्दे पर जेल भेजने का भी कार्य किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन की सरकार बनते ही बिजली बिल माफ, गरीबों का फ्री में इलाज, अनिवार्य शिक्षा समान शिक्षा, पुलिस पीएसी की खुली भर्ती, सभी सड़कों पर लगें टोल टैक्स फ्री किए जाएंगे। सजातीय बंधुओं से अपील करतें हुए कहा कि योगी व मोदी सरकार को जबाब देने के लिए सपा के साइकिल के बटन को दबाएं। जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहां कि भाजपा सरकार ने किसानों को सड़कों पर सोने के लिए बाध्य किया। बेरोजगारों पर पुलिस की लाठिया बरसाई, भाजपा ने शिक्षा को महंगा करते हुए महिलाओ का चीरहरण किया। गुन्डो पर बुलडोजर चलवाने के नाम पर ढोंग किया गया। जौनपुर का माफिया धनंजय सिंह इसका उदाहरण है। भाजपा के कुटिल चालों को जनता जान चुकी है। पांचवे चरण में भाजपा के योगी जी बेंटीलेटर पर आ गए है सातवें चरण के चुनाव के बाद योगी जी की गठरी गोरखपुर पहुंच जाएगा। अपील किया कि फांसीवादी एवं पूंजीवादी विचार धारा को बदलने का वक्त आ गया है। सपा के वरिष्ठ नेता आरएस कुशवाहा को ने कहां कि सपा सरकार आते ही महिलाओं को 1500 का पेंशन देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा के बेहतरी के लिए कार्य करेगा। भाजपा सरकार में सपा के समय संचालित जनहित की योजनाओं को बंद करतें हुए फीता काटने का कार्य किया है।
इस अवसर पर सपा प्रत्याशी उमेश चन्द पाण्डेय, जिलाध्यक्ष दुधनाथ यादव, सपा नेता राजेन्द्र मिश्र, पूनम यादव, विधान सभा अध्यक्ष चन्द्रकांत मौर्य, गुड्डू चौधरी,शेखर पाण्डेय, शुभम् तिवारी, विजयशंकर यादव सहित सपा एवं सुभासपा के नेता एवं कार्यकर्ता रहें।




