मऊ के दो छात्र यूक्रेन में फंसे, भारत वापसी की लगाई सरकार से गुहार

मऊ। यूक्रेन और रूस के विवाद में जहां देश भर के भारतीय छात्र फंसे हैं वहीं मऊ जनपद के 2 छात्रों के फंसने का समाचार प्राप्त हुआ है। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गए जनपद के दोनों छात्र यूक्रेन में रूस के हमले के बाद वहां फंस गए हैं। वहीं यूक्रेन में फंसे बच्चों के घर वापसी का आंस लगाए परिजनों का बुरा हाल है। भारत में रह रहे परिजन व यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं ने भारत सरकार से पहल कर वतन वापसी की गुहार लगाई है।
बढुआ गोदाम निवासी नागेंद्र कुमार गुप्ता जीवन राम इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद 2017 में यूक्रेन के डेनीएप्रोच शहर के डेनीएप्रोच मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस करने गए थे। तब से वह वहीं पढ़ाई कर रहे हैं। केवल एक बार ही घर आए हैं। नागेंद्र के छोटे भाई गोपाल गुप्ता ने बताया कि यूक्रेन पर रूस पर हमले के बाद नागेंद्र काफी परेशान और शुक्रवार को मोबाइल पर माता-पिता से बात की ताकि यूक्रेन की राजधानी कीव से उनका शहर कुछ ही दूरी पर है और हालात बिगड़ चुके हैं। कभी भी बमबारी हो सकती है। बात करते ही गोपाल और नागेंद्र में नेटवर्क कटने की वजह से फोन कट गया। फिर उन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क किया तो जल्द ही बच्चों को वहां से निकालने का आश्वासन मिला। वहीं मऊ जनपद के मधुबन के दुबारी दिनेश दुबे के पुत्र आदित्य दुबे भी यूक्रेन में फंसे हैं। वे 2017 में यूक्रेन एमबीबीएस करने गए थे। दिनेश दुबे ने बताया कि हालात खराब होते जा रहे हैं वहीं रुसी टैंक पहुंच गए हैं। उन्होंने सरकार से बच्चों की सरकारी खर्च पर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
