सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने पर्चा भरा

गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के तहत गाजीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार को जहूराबाद विधानसभा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं समाजवादी पार्टी गठबंधन से ओमप्रकाश राजभर ने नामांकन किया।
ओमप्रकाश राजभर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे थे।
विधायक आवास तिराहा पर लगाए गए बैरिकेडिंग के पास पुलिस ने सभी समर्थकों को रोक लिया। जबकि प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर अपने प्रस्तावक सुरेंद्र राजभर और जयनाथ राजभर के साथ दिन में करीब 12.01 बजे नामांकन कक्ष में पहुंचे और नामांकन किया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नामांकन स्थल सहित आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

