अपना जिला

अबकी बार सरकार नहीं विधायक बनाएँगे हम, रेलवे लाइन पर ओवर फ्लाई पुल की मांग को लेकर प्रदर्शन

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन । विधान सभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है राजनितिक पारा चढ़ता जा रहा है । सोमवार को 353 विधान सभा मधुबन के गोठा के लोहारपुरवा में रेलवे लाइन पर ओवर फ्लाई पुल की मांग को लेकर पुरवे के लोगों ने प्रदर्शन करतें हुए कहां कि इस बार जाति धर्म पर वोट नहीं करेंगे । इससे उपर उठ कर अपने क्षेत्र के उम्मीदवार को ही मत करेंगे । हम लोग सरकार नहीं विधायक चुनने का कार्य करतें हुए अन्य जनपदों से आए हुए भगौडे उम्मीदवारों को उनका असली चेहरा दिखाने का कार्य करेंगे ।गांव के रविन्द्र नाथ राय ने कहां कि मधुबन विधान सभा की जनता को जातिय एवं सम्प्रदायिक ताकतों ने बार बार छलने का कार्य किया है । लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा । इस देश में पंचशील के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी के उम्मीदवार को ही मत करेंगे । जो क्षेत्र में शिक्षा ,स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल आदि आधारभूत सुविधाओं को जनता तक सुलभ कराएं । श्रीनारायण मास्टर ,लालू हुसैन ,विशाल कुमार, सुनील शर्मा ने कहां कि आज देश में जो भी दिख रहा है वह काग्रेस पार्टी की देन है ।चाहें वह सामरिक क्षेत्र हो या किसानों के हितों की रक्षा का विषय हो सभी काग्रेस की ही देन है ।दिलीप मद्धेशिया, राकेश मोदनवाल आदि ने कहां कि रेलवे पर ओवर फ्लाई पुल की मांग हम सबने सभी उम्मीदवारों से किया लेकिन मात्र काग्रेस पार्टी के घोषित उम्मीदवार अमरेश चन्द पाण्डेय हम सबको आश्वासन दिया है । हम सबका वोट इसी मुद्दे पर जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *