UBI कर्मी को दी गई विदाई, बैंक कर्मियों ने किया उज्जवल भविष्य की कामना

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत के थाना गली स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सोमवार को अनुचर (दफ्तरी) का विदाई समारोह का कार्यक्रम किया गया।
नगर पंचायत के थाना गली स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अनुचर कांता 34 साल बैंकिंग सेवा किए। बैंक कर्मी के साथ ग्राहकों के सदैव प्रिय बने रहे। कांता का कार्य सराहनीय रहा। शाखा प्रबंधक ने उन्हें अंगवस्त्रम एवं फूल माला व उनके सम्मान में अन्य उपहार देकर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। बैंक कर्मियों ने कांता के विदाई समारोह में उन्हें केक काटकर खिलाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक मिथिलेश कुमार, शाखा प्रबंधक पवन कुमार शाही, उप शाखा प्रबंधक अखिलेश यादव, ग्रामीण विकास अधिकारी अजीत होले, प्रबंधक समिति, सहायक प्रबंधक संजय गौतम, मुख्य खजांची मदन राम एवं बैंक रिकवरी अमिताभ कुमार श्रीवास्तव पुनीत सिंह खाताधारक आलोक ज्वेलर्स, संजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।



