अपना जिला

SDM ने प्रिंटिंग प्रेस का किया औचक निरीक्षण, चुनाव संबंधी दिए आवश्यक निर्देश

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। विधान सभा चुनाव 2022 की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रहीं है चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज होता जा रहा है । उपजिलाधिकारी अशोक कुमार मधुबन क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक प्रिंटिंग प्रेस का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने ने विधान सभा चुनाव के लिए किसी भी दल के उम्मीदवार द्वारा होल्डिंग, पोस्टर आदि सामग्री के प्रकाशन की सघनता से जांच किया । हालांकि इस दौरान किसी भी दल के उम्मीदवार से संबंधित चुनाव आयोग के निर्देशों के उल्लंघन करनें की सामग्री नहीं मिला । उपजिलाधिकारी ने मधुबन के ललिता प्रिंटिंग प्रेस, अनुकृति प्रिंटिंग प्रेस, शर्मा प्रिंटिंग प्रेस, दुबारी के आंसू प्रिंटिंग प्रेस आदि का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने संचालकों को चेताया कि चुनाव से संबंधित किसी प्रकार की सामग्री के प्रकाशन की पुष्टि होगी तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

मधुबन में एजेंसी के लिए सम्पर्क करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *