विधानसभा चुनाव 2022

RPN सिंह के BJP में जाने के बाद कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट

@ विजय कुमार गुप्ता…

लखनऊ- वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस ने यूपी के लिए स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम नहीं है। जबकि राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और कई अन्य नेता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

इस लिस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, नसीमुद्दीन सिद्दिकी, दीपेंद्र हुड्डा के साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम भी शामिल हैं।

गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के उन 23 प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने अगस्त,2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में संगठन चुनाव करवाने की मांग की थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *