निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए उड़न दस्ता टीम ने वाहनों की ली तलाशी

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष एवं चुनाव में धन बल के प्रयोग को रोकने के लिए रविवार को उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट डा.रवि प्रकाश के साथ प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय मधुबन दुबारी मोड़ एवं रामपुर थाना अन्तर्गत स्थित ढढवल पटराव के चौकी प्रभारी सुरेश यादव सहित पुलिस के साथ चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी अभियान चलाया । इस दौरान वाहन संचालकों में अफरातफरी मचा रहा । चुनाव आयोग विधान सभा चुनाव को शांति पूर्व तरीके से सम्पर्क कराने के लिए कटिबद्ध है । इसी क्रम में संबंधित उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों द्वारा मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन एवं धन बल से प्रभावित नहीं किया जा सकें इसके लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दिया है । उड़न दस्ता टीम ने फतहपुर एवं मधुबन दुबारी मोड़ पर चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी अभियान चलाया । प्रशासनिक कार्रवाई को देख वाहन संचालकों में हडकंप मचा रहा । इस संबंध में उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट डा.रवि प्रकाश का कहना है कि चुनाव में किसी दल के फंडिंग एवं चुनाव से संबंधित सामग्री के अनुचित प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए दिन एवं रात सघन वाहन चेकिंग किया जा रहा है ।चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना करनें वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी ।
