क्षेत्र की अमन शान्ति के लिए रामचरित मानस पाठ भण्डारा एवं महाप्रसाद का आयोजन

नदवासराय/ मऊ। हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर स्थानीय क्षेत्र स्थित भिखारीपुर बाजार में लगभग 35वर्ष से स्थापित हनुमान मंदिर पर समाजसेवी शिवकुमार चौरसिया के नेतृत्व में जन सहयोग से क्षेत्र की अमन शान्ति के लिए रामचरित मानस पाठ भण्डारा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने चढ़ बढ़ कर भाग लिया इस उपरांत समाजसेवी शिवकुमार चौरसिया द्वारा ब्लाक कोपागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगुवाबारी स्थित सोहीलपुर गांव मे स्थापित पंचमुखी हनुमानजी मंदिर की मूर्ति के लिए चांदी का मुकूट घोसी क्षेत्र के लिलारी भरौली मे नवनिर्माण हो रहे श्री राम जानकी मंदिर के लिए एक लाख ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह रुपये का चेक व तीनों मंदिर पुजारियों को अंगवस्त्र पुजा पाट की सामग्री के लिए नगद रुपये आदि दान किया गया।इस अवसर पर सत्यानंद वर्मा त्रिलोचन चौहान रामजन्म रामभवन मौर्य जेपी मौर्य कालीचरण हरिवंश मौर्य मनीष मद्देशिया लालू मौर्य प्रकाश मौर्या सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। नदवासराय क्षेत्र के भिखारीपुर हनुमान मंदिर के साथ अन्य मंदिरों के लिए दान देते शिवकुमार चौरसिया
