पुण्य स्मरण

विजय बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर दिखावे से हटकर सुपात्रों को मिला कंबल

मऊ। तमसा तट पर संगीत और कला की साधना करने वाले संगीताचार्य विजय बहादुर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाई संतोष कुमार सिंह जी द्वारा कंबल वितरण किया गया। जनजातीय थारू बस्ती में 35 व सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर डोम वंश को 15 कंबलों का वितरण किया गया। इसके उपरांत रात्रि में 10 बजे के बाद सोये हुए रिक्शे वालों, मंदिर में लेटे भक्तों और ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते 20 लोगों को कंबल वितरण किया गया। दिखने दिखाने से अलग असहाय लोगों को मदद कर ही पुत्र के रुप में संतोष सिंह जी ने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है. समाजसेवी विजय सिंह जी भी इस यात्रा में क्षण-क्षण साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *