उ. प्र. महिला शिक्षक संघ गाजीपुर की जिलाध्यक्ष प्रीती, महामंत्री शीला व मीडिया प्रभारी बनी सुप्रिया

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या व प्रदेश महामंत्री अनुष्का ने अपने संगठन का जनपद गाजीपुर में विस्तार करते हुए प्रीती सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रीति सिंह गाजीपुर में प्राथमिक विद्यालय परतापीपुर, सैदपुर, गाजीपुर में सहायक अध्यापक हैं। वहीं एआरपी नगर क्षेत्र, यू पी एस विशेश्वरगंज, गाजीपुर में तैनात शीला सिंह को महामंत्री मनोनीत किया है। इसके साथ ही बिरनो ब्लाक के अरसदपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुप्रिया जायसवाल को मीडिया प्रभारी व प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर बेलवा सदर में तैनात प्रधानाध्यापक गायत्री राय को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने गाजीपुर जनपद की अपनी नवगठित टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है कि वे शिक्षक हित व संगठन हित में काम करते हुए संगठन को ऊंचाई तक ले जाएंगे।
मनोनयन पर। स्मिता सिंह, संगीता सिंह, अन्नु यादव, मंजू गुप्ता, शिवकुमारी पाण्डेय, सुनीता तिवारी, अनुष्का, रिंपू सिंह, सुषमा कुशवाहा, शालिनी सिंह, वीना पांडे, इत्यादि ने बधाई दिया।





