मऊ में लेखपाल को मारने-पीटने व सरकारी काम में बांधा पंहुचाने के मामले में दो गिरफ्तार

चिरैयाकोट/मऊ। थाना चिरैयाकोट के समीपवर्ती गांव रायपुर में क्षेत्रीय लेखपाल को गांव के मनबड़ों ने गणतंत्र दिवस के दिन उस समय जमकर मारा पीटा जब वह मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के कुछ गांव का ड्रोन सर्वे कर तहसील मुख्यालय आ रहे थे। इसी बीच लेखपाल ने देखा कि कुछ लोग अवैध रूप से पोखरे की जमीन पर कब्जा कर रहे है। जानकारी पर लेखपाल मौके पर पहुंचे तथा इसके बाबत जानकारी चाही, तो उन लोगों ने उस लेखपाल को जमकर मारा पीटा, मोबाइल छीना तथा आपशब्दों का प्रयोग किया। इस संबंध में लेखपाल ने इसकी सूचना एसडीम मुहम्मदाबाद गोहना मनोज तिवारी को तथा थाना चिरैयाकोट को दे कर इनके खिलाफ तहरीर दिया। जिस पर चिरैयाकोट की पुलिस ने इस मामले में नामजद लोगों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ चिरैयाकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस उपाधीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी बलवंत एवम सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ लूट, सरकारी काम में बाधा एवं एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई कर दी गई है।

