अपना जिला

सार्वजनिक रास्ता बंद करने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत, कार्यवाही की मांग

घोसी/मऊ। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रघौली गाँव में एक पक्ष द्वारा रास्ते को बंद करने के मामले को दूसरे पक्ष ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित अन्य अधिकारियों से लिखित शिकायत करके रास्ते को खुलवाने की माँग करने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाई करने का माँग किया है।
घोसी तहसील क्षेत्र के रघौली गाँव निवासी कमालुद्दीन पुत्र अब्दुल कुद्दुस ने मुख्यमंत्री पोर्टल,जिलाधिकारी मऊ सहित अन्य अधिकारियों से लिखित शिकायत किया है की पड़ोसी कुछ लोगों ने बंजर भूमि पर कब्ज़ा करके पूर्व से चले आ रहे रास्ते को बंद कर दिया ।जिससे आस पास के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रहा है। इसलिए जनहित में इस बंद रास्ते को खुलवाने की माँग करने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाई करने का माँग किया है।जबकि पूर्व में जान्च अधिकारी नायब तहसीलदार घोसी सहित अन्य कर्मचारियों ने पूर्व से रास्ते के सन्चालन की आख्या भी प्रेषित कर चुके हैं ।इसके बाद भी रास्ते को अवरोध किया गया है ।इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2014 से लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं और समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। फिलहाल जिलाधिकारी मऊ ने तहसील के कर्मचारियों को न्यायोचित कार्यवाई करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *