अपना जिला

मऊ में सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव का नेताओं ने किया जमकर किया स्वागत

मऊ । समाजवादी पार्टी के मऊ जिले के नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव का सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कोविड नियमों का पालन करते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वे इस जिम्मेदारी का ईमानदारी व निष्ठा के साथ पालन करेंगे। नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करने वालों में मुख्य रुप से पार्टी के वरिष्ठ नेता व सभासद धीरज राजभर, पार्टी के युवा नेता एडवोकेट दिलीप कुमार पाण्डेय, पार्टी के युवा नेता एडवोकेट गौरव पाण्डेय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *