कांग्रेस पार्टी का जिला कोआर्डिंनेटर बनाए जाने पर रमन पाण्डेय का किया माल्यार्पण, स्वागत व अभिनंदन

मऊ। कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग शहर मऊ द्वारा रमन पांडेय को पार्टी द्वारा जिला कोआर्डिंनेटर नियुक्त किए जाने पर माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शहर अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शमीम इंजिनियर ने रमन पांडेय को शुभकामना दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। शहर उपाध्यक्ष रफी अतहर अंसारी ने कहा की शीर्ष नेतृत्व संगठन में मजबूती से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ा रही है जिससे कांग्रेस जनों मे काफी उत्साह है आगामी विधानसभा चुनाव में भी पीड़ित परिवारों को टिकट देकर प्रियंका गांधी ने यह साफ संदेश दिया है की कांग्रेस अन्याय के खिलाफ लडाई लड़ रही है। नव नियुक्त जिला कोआर्डिनेटर शहर उपाध्यक्ष रमन पांडेय ने कहा की नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निर्वहन करूँगा और कांग्रेस पार्टी पार्टी को मजबूती प्रदान करूँगा साथ ही विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की नीतियों को मीडिया के माध्यम से पहुंचाया जायेगा इसके बाद रमन पांडेय जी ने सभी कांग्रेस जनों एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर जिला अल्पशंख्यक के उपाध्यक्ष हफ़िजूरहमान पहलवान समीमुल् हसन शहर उपाध्यक्ष रफी अतहर अंसारी खुर्शीद अहमद कलाम शहर सचिव वकील अंसारी आफताब सिधिकी अरुनेण्डर पांडेय फहद क़ादिर आसिफ अंसारी मौजूद थे।

