अपना जिला

मधुबन में चौपाल में दी गई योजनाओं की जानकारी

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । तहसील क्षेत्र के पहाडीपुर में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी के हरि सिंह के  के अध्यक्षता में चौपाल लगा कर सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी । साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के मुहिम को सफल बनाने की अपील किया गया । पौधरोपण करके पर्यावरणीय सुरक्षा पर बल दिया  । इस दौरान आयोजित चौपाल मे सीडीओ राम सिंह वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बावत जानकारी दिया  तथा ग्राम पंचायत मे शौचालय ,आवास , विधवा , दिव्यांग पेशन तथा  बृद्धा पेंशन , आयुष्मान योजना, पात्र गृहस्थी आदि योजनाओं की विस्तार पुर्वक समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्तियों के नाम सूची में सामिल करने के लिए मातहतों को निर्देशित किया । चौपाल में आवास व शौचालय के लाभार्थियों ने खाते मे पैसा न आने की शिकायत किया । तो ग्रामीणों ने पात्र गृहस्थी , शौचालय , आवास के चयन मे अनियमितता का आरोप लगाया ।पीडी मत्स्य नाथ त्रिवेदी ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने व पालिथिन का प्रयोग न करने की सलाह दिया । इस अवसर पर डीसी मनरेगा उपेन्द्र कुमार पाठक, डीपीओ समर बहादुर सरोज, तहसीलदार आनंद कन्नौजिया, आपूर्ति निरीक्षक रविरंजन , अधीक्षक डा.राजीव कुमार पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह,बीडीओ कल्पना मिश्रा, भीमराव प्रसाद, सीओ उमाशंकर उत्तम ,डा.शिवानंद ,एचईओ दिनेश यादव,एपीओ मनीष कुमार गुप्ता  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *