मिसाल-ए-मऊ

इस वर्ष भी विकास पुरूष कल्पनाथ राय बहुत याद किए जाएंगे…

हर वर्ष नववर्ष के प्रथम सप्ताह में मऊ के विकास पुरुष और घोसी के पूर्व सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय का जयंती पड़ता है। इस वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव भी है। ऐसे में कल्पनाथ राय के नाम पर अपने आप को विकास पुरुष बताने वाले कई नेता सामने आएंगे और तरह-तरह से अपना राग अलाप करेंगे। ये नेता कल्पनाथ राय के रास्ते पर चलने की कसमें खाएंगे और वादा करेंगे। चुनाव होने के बाद, चुनाव जीते या हारे उसके बाद वे अपने वादों और इरादों को भूल जाएगें। जबकि जीतने वालों को तो क्या कहा जाए, हारने वालों से भी कहना है कि कल्पनाथ राय जब सांसद और मंत्री नहीं रहे होंगे तो भी उनके अंदर कुछ ऐसा जुनून रहा होगा जो वे विकास पुरुष के उस शिखर तक पहुंचे थे। तो आप भी हार कर, थक कर रुक ना जाइए। अगर कल्पनाथ बनना है तो शनै: शनै: चलते रहिए कुछ नहीं तो कम से कम कल्पनाथ राय के नाम पर वर्ष में 3 बार कुछ अलग करते रहिए।
पहली उनकी जयंती, दूसरी उनकी पुण्यतिथि और तीसरी मऊ जनपद के स्थापना दिवस पर।
धन्यवाद!
जय हिंद जय भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *