अपना जिला

मऊ में ‘Happy New Year’ का जश्न मनाया तो खैर नहीं! रहेगा लॉकडाउन

Happy new year 2022

मऊ। नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन नाथ ने कोविड के नये रूप ओमिक्रान की गंभीरता को देखते हुए दिनांक 31 दिसंबर 2021 की रात और दिनांक 01 जनवरी 2022 को नगर क्षेत्र मऊ में लॉक डाउन का पूर्ण रुप से पालन करते हुए होटल रेस्टोरेंट्स रोज गार्डन आदि स्थलों में किसी प्रकार का कोई जश्न, उत्सव आदि नहीं मनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने नगर क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे इसका कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। यदि कोई रात में दिनांक 31 दिसंबर 2021 व 01 जनवरी 2022 को जश्न, उत्सव, पार्टी आदि मनाता है तो उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *