झूठी वाहवाही लूटने का काम कर रहीं भाजपा : राम अचल राजभर

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन/मऊ । तहसील क्षेत्र के कठघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि योगी कहते हैं कि नौ सौ एनकाउंटर हुआ। लेकिन किसी में पुलिस घायल नहीं हुई। फर्जी एनकाउंटर में पिछड़े दलित समाज के लोगों को अपना निशाना बनाकर प्रदेश सरकार झुठी वाहवाही लूटने का काम कर रही है। यह बातें सपा के विधायक राम अचल राजभर ने कहा।
उन्होंने कहा कि गंगा मईया के नाम पर इस सरकार ने झुठ बोलने का काम किया है। इससे गंगा मईया भी भाजपा से रुठ गई है। और उत्तर प्रदेश के ही रास्ते केन्द्र से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा। पुरे प्रदेश में बहन बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ हो रहा है। गोरखपुर, लखनऊ , जौनपुर में पुलिस निहत्थों की हत्या कर रही है । और प्रदेश के मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था में सुधार का दावा कर रहे हैं । महंगाई से हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है । भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंके । महंगाई कंट्रोल हो जाएगी ।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगुनी करने का दावा करने वाली पार्टी के मंत्री का बेटा किसानों को रौंदने का काम करता है। और प्रदेश की भाजपा सरकार उसको बचाने का प्रयास करती है । विधानसभा चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित देखकर भाजपा अब कोरोना के नाम पर साजिश करने का कुचक्र रच रही है।
पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर ने कहा कि भाजपा प्रदेश को जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है।
राहूल दूबे ने कहा कि प्रदेश में चल रही भाजपा की सरकार और उसके मंत्री विधायक के साथ ही नौकरशाह भ्रष्टाचार में आकंठ डुबे हुए हैं। आमजन बेहाल है।
सम्मेलन को राजेन्द्र मिश्र, डाक्टर एच एन पटेल, हरिश्चंद्र यादव, रमायन यादव, अप्पू मौर्य, मुंशी राजभर ने संबोधित किया। अध्यक्षता दुधनाथ यादव संचालन अजय राजभर ने किया।

