अपना जिला

सरकार द्वारा लगाया गया मंडी शुल्क तत्काल वापस लिया जाए : रामगोपाल

मऊ। प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए मंडी शुल्क को तत्काल वापस किया जाए मंडी शुल्क के पुनः बहाली के कारण महंगाई विकराल रूप से बढ़ेगी इसलिए व्यापारी एवं जनहित में मंडी शुल्क की बहाली को तत्काल स्थगित किया जाए उक्त विचार हैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता के, वे घोसी विधानसभा के विधायक विजय राजभर के कार्यालय पर 2 सूत्रीय ज्ञापन देते हुए उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान यदि अन्नदाता है तो व्यापारी देश का भाग्य विधाता तथा राष्ट्र निर्माता है। फिर भी व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार सरकार द्वारा किया जा रहा है। व्यापारियों के हितों के विरुद्ध मंडी शुल्क की बहाली इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। डॉ गुप्ता ने कहा कि जीवन में सबसे अधिक उपयोगी कपड़ा तथा वह जूता आदि पर जीएसटी कर को 5% से बढ़ाकर बड़ा 12% करना जनहित के बिल्कुल विपरीत है इसलिए इस काले आदेश को तत्काल स्थगित किया जाए।

इस अवसर पर संगठन के जिला कोषाध्यक्ष हबीबुल्ला टांडवी, मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष गामा यादव, राजेश मद्धेशिया, कैलाश जायसवाल, दिलीप मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया, शिशुपाल मौर्य, विकास सिंह, राजीव वर्मा, राम विनय, अशोक सिंह समेत बहुत सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *