अपना जिला

मऊ के CRPF के जवान की मौत, गंगा किनारे हुई अंत्येष्टि

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग निवासी 51 वर्षीय जयप्रकाश सिंह पुत्र रामशब्द सिंह सीआरपीएफ हरियाणा मे तैनात थे। जो वर्तमान मे अमेठी ड्युटी पर आये हुए थे। शनिवार की रात मे खाना खाकर अपने बैरिक मे जाकर सो गये, जहां रविवार को सुबह अज्ञात कारणों से उनकी मौत हो गई। जवान का शव रविवार देर रात घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान का अंतिम संस्कार सोमवार को गाजीपुर के गंगा तट पर जवान के छोटे लड़के विशाल सिंह ने मुखाग्नि देकर कर किया। जयप्रकाश सिंह तीन भाइयों में बीच के थे, सबसे बड़े ओमप्रकाश सिंह जोआर्मी के जवान थे उनकी भी कुछ साल पहले मौत हो गई। सबसे छोटे भाई सन्तू सिंह परिवार में बचे हुए हैं। जयप्रकाश सिंह के दो बेटे बड़ा बेटे किशन सिंह तथा छोटा विशाल सिंह एक बेटी जिसकी शादी हो गई है। बाकी दोनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार की स्थिति ठीक-ठाक थी परिवार की पूरी जिम्मेदारी जवान के सबसे छोटे भाई सन्तू सिंह के ऊपर आ गई है। शव आते ही जवान की पत्नी मंजू सिंह की रो रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *