अपना जिला

21 को जनविश्वास यात्रा को मऊ में सम्बोधित करेंगे अमित शाह : राजभर

मऊ। भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक भुजौटी स्थित एक स्थानीय प्लाजा में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी सहजानंद राय ने कहा की पूरे प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी जनविश्वास यात्रा निकालने जा रही है। उसी क्रम में एक विशालकाय जनविश्वास यात्रा मऊ जनपद में बलिया से होते हुए 20 दिसंबर को प्रवेश करेगी। जिसका जनपद के कार्यकर्ता जगह जगह स्वागत करते हुए पहले से सुनिश्चित जगहों पर कार्यक्रम करवाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्वांचल के कद्दावर नेता तथा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की,जनविश्वास यात्रा पूरे जनपद से होकर गुजरेगी। 21 दिसंबर को जनविश्वास यात्रा घोसी विधानसभा में जाकर घोसी नदावासराय रोड पर भिखारीपुर स्थित मैदान में एक विशाल जनसभा में परिवर्तित हो जाएगी।
इस विशाल जनसभा को भारत के गृहमंत्री तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे।
श्री राजभर ने कहा की यह जनसभा प्रदेश के सभी नागरिकों के विश्वास का प्रतीक बनेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार से सबका साथ सबका विकास करते हुए सबका विश्वास जीता है वह काबिले तारीफ है। देश में मोदी जी की सरकार और प्रदेश में योगी जी की सरकार ने तमाम लोककल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के धरातल उतारा है। सरकार का काम ही मजबूत जनविश्वास का कारण है।
जनविश्वास यात्रा में हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। जनविश्वास यात्रा को लेकर पिछड़े वर्ग में भारी उत्साह है,पिछड़े वर्ग के समर्थक पूरी यात्रा में सहभाग करने के साथ ही घोसी नदावसराय रोड पर स्थित भिखारीपुर के मैदान में बहुत बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह जनसभा पूर्वांचल की अगली राजनैतिक दिशा तय कर देगी, जो आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के भारी विजय की आधार शिला रखेगी।
 बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में विधायक विजय राजभर, राधेश्याम सिंह, नूपुर अग्रवाल, शक्ति सिंह, पुनीत यादव, हेमंत राय, राघवेंद्र सिंह सहित भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी मोर्चों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *